{"_id":"5b4e51074f1c1b4b748b58a4","slug":"61531859207-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस की रेहड़ी पर बेचते थे हेरोइन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूस की रेहड़ी पर बेचते थे हेरोइन, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूस की रेहड़ी पर बेचते थे हेरोइन, दो गिरफ्तार
एसटीएफ ने छापा मारकर दो भाइयों को दबोचा, 50 ग्राम हेरोइन बरामद
एक आरोपी को पहले दस साल की हो चुकी है कैद, जमानत पर आकर करने लगा कारोबार
कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी को बनाते थे शिकार, एसटीएफ की टीमें कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जूस की रेहड़ी लगाकर हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों व अन्य ग्राहकों को सप्लाई करते थे। दोनों सगे भाई हैं। एक आरोपी को ड्रग तस्करी केस में पहले ही दस साल की सजा हो चुकी है। आरोपियों की पहचान सीता राम उर्फ सुरजीत सिंह निवासी घनौर व बलबीर सिंह उर्फ डोगर पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उनसे 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
ऐसे आए आरोपी पकड़ में
एसटीएफ के एसपी राजिंद्र सिंह सोहल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल रोड खरड़ पर बलबीर सिंह उर्फ डोगर और उसका भाई सीता राम उर्फ सुरजीत सिंह दोनों जूस की रेहड़ी की आड़ में हेरोइन बेचते हैं। एएसआई अवतार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों भाइयों को हेरोइन सहित दबोच लिया। दोनों के खिलाफ एसटीएफ के फेज-4 स्थित थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
एक आरोपी को हो चुकी है दस साल की सजा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी सीता राम के खिलाफ पहले भी हरियाणा के अंबाला शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। उस केस में उसे दस साल की सजा हुई थी। 2013 में वह जमानत पर आ गया और उसके बाद फिर हेरोइन बेचने लगा था।
विज्ञापन
अंबाला से लेकर आते थे
पता चला है कि दो क्विंटल नशीला पदार्थ भुक्की केस में सजा होने के बाद जमानत पर आया सीता राम अपने भाई को अंबाला से हेरोइन लाकर देता था। वह खुद हेरोइन का सेवन करता था और लोगों को सप्लाई भी करता था। नशा छोड़ने की वह दवा भी ले रहा था।