{"_id":"5b42727d4f1c1ba64e8b49d8","slug":"61531081341-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्लूय ने ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएमडब्लूय ने ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर
मनीमाजरा रेलवे प्वाइंट पर रात 12:30 बजे हुआ हादसा
सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पीसीआर
मनीमाजरा।
चंडीगढ़ की ओर से पंचकूला की ओर तेज रफ्तार से जा रही बीएमडब्ल्यू कार ने मनीमाजरा लाइट प्वाइंट पर बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद युवक बुलेट से उछलकर सड़क पर जा गिरा और तड़पने लगा। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने हादसा देखा और घायल को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के आधे घंटे बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी।
जानकारी के मुताबिक, यूपी नंबर की बीएमडब्ल्यू कार कालका हाईवे पर देर रात साढ़े बारह बजे तेज रफ्तार से जा पंचकूला की ओर जा रही थी। इसमें एक लड़की गाड़ी के बीच में हवा में हाथ उठाए खड़ी थी जबकि दो लड़के बैठे थे। आईटी पार्क की ओर से बुलेट सवार युवक ने ट्रैफिक लाइट पार की तो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक हवा में बीस फीट उछला और सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। बीएमडब्ल्यू में सवार लड़के और लड़की कार छोड़कर वहां से गायब हो गए। उनके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है। हादसे के अपनी कार से वहां से गुजर रहे एक शख्स ने घायल को सड़क पर तड़पते देखा तो तुरंत उसकी मदद की। उन्होंने ऑटो वाले की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन