{"_id":"5c68781bbdec22739f757b8f","slug":"51550350363-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के बच्चे से चोरी के चार व्हीकल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 साल के बच्चे से चोरी के चार व्हीकल बरामद
विज्ञापन
11 साल के बच्चे को चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा
चोरी के चार व्हीकल बरामद, मौज मस्ती के लिए करता था चोरियां
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे 11 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया है, जो मौज मस्ती के लिए बाइक चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक एक्टिवा और तीन बाइक बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा ने अपने टीम के साथ मुल्लापुर गांव के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां एक्टिवा पर नाबालिग गुजर रहा था। पुलिस टीम को देखा तो वह दूसरे रास्ते जाने लगा, जिससे पुलिस टीम को शक हुआ और एक्टिवा सवार बच्चे को रोककर कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि एक्टिवा चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक एक्टिवा और तीन बाइक बरामद की। उसके गिरफ्त में आने के बाद सेक्टर-17 थाने में दर्ज चोरी के तीन और सारंगपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी के केस को सुलझा लिया गया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नाबालिग के बड़े भाई को हाल ही में सेक्टर-36 थाना पुलिस वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।