{"_id":"5bf712f3bdec2241641d3757","slug":"51542918899-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला के चार लाख रुपये नहीं लौटाने पर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला के चार लाख रुपये नहीं लौटाने पर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
बुजुर्ग महिला के 4 लाख नहीं लौटाने
और गालियां देने पर हत्या का प्रयास
-आरोपी को अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के पास से किया गिरफ्तार
-उधार दिए पैसे मांगने गया था आरोपी, महिला के गाली निकालने पर तैश में आया
-फाइनेंसर से अधिक ब्याज पर रकम लेकर महिला को कम ब्याज पर दिए थे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38डी में बीते मंगलवार की सुबह 60 वर्षीय रानी एनपी सिंह उर्फ नीलम पाल सिंह पर जानलेवा हमले का कारण चार लाख रुपये नहीं लौटाना था। यह खुलासा अनिल महाजन उर्फ नीटा ने पुलिस की ओर से अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के पास से गिरफ्तार किए जाने के बाद किया।
सेक्टर-23 के सुनील लाइट हाउस इलेक्ट्रिकल शॉप के कारोबारी अनिल महाजन उर्फ नीटा से रानी एनपी सिंह ने करीब आठ महीने पूर्व सामाजिक कार्य के लिए चार लाख रुपये लिए थे। वह नीटा के सेक्टर-23 स्थित मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी और नीटा उन्हें दीदी कहता था। जानकार होने और सामाजिक कार्य के लिए पैसों की जरूरत बताने पर नीटा ने नीलम पाल सिंह को ब्याज पर चार लाख रुपये लेकर दिए। उसने फाइनेंसर से खुद अधिक ब्याज पर पैसे लिए, लेकिन नीलम पाल सिंह को रकम कम ब्याज पर दी। कुछ समय बाद फाइनेंसर के ब्याज समेत मूल रकम लौटाने का दबाव बढ़ाने पर नीटा नीलम पाल सिंह से पैसे मांगने उनके घर गया। उनके घर नहीं मिलने पर नीटा बीते 20 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे दोबारा नीलम पाल सिंह के सेक्टर-38 की कोठी नंबर 3463 में पहुंचा। नीलम ने नीटा को देखकर ब्याज पर लिए चार लाख रुपये के बारे में नौकर प्रकाश बहादुर को कुछ नहीं बताने को कहा। फिर नीलम पाल सिंह ने खुद नौकर से झूठी कहानी बनाई। उससे कहा कि अनिल महाजन उर्फ नीटा का स्कूटर शाहपुर लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी बहाने से नौकर को स्कूटर लाने की बात कहकर घर से भेज दिया।
गुस्से में आकर किया था हथौड़े से वार
नौकर के घर से जाने के बाद नीटा ने रानी नीलम पाल सिंह से चार लाख रुपये लौटाने को कहा, लेकिन वह पैसे लौटाने के बजाय उसे गालियां देने लगीं। पैसों के लिए फाइनेंसर का बढ़ता दबाव और खुद अधिक ब्याज देने के बावजूद दुर्व्यवहार से नीटा आपा खो बैठा। उसने वहीं कमरे में पड़े हथौड़े से नीलम पाल सिंह के सिर पर करीब तीन-चार बार हमला कर डाला। तभी घरेलू नौकर प्रकाश बहादुर के घर पहुंचने पर नीटा ने उस पर भी हमला कर दिया और फिर फरार हो गया था।
विज्ञापन
पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल और कारोबार में पड़ा घाटा
आरोपी नीटा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके दो बच्चे हैं, लेकिन पत्नी से उसका तलाक हो गया था। उसने दूसरी शादी की और सेक्टर-22 में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। उसने बताया कि वह सेक्टर-23 की ज्वैलरी मार्केट में इलेक्ट्रिकल शॉप चला रहा था, लेकिन घाटा होने के चलते वह दुकान बंद कर चुका था। बीते कुछ महीने से वह बेरोजगार था। पुलिस जांच में आरोपी को कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया। आरोपी से हथौड़ा बरामद करने के मकसद से सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अदालत से उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है।