फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घर की दूसरी मंजिल से गिरने से ड्राइवर की मौत

घर की दूसरी मंजिल से गिरने से ड्राइवर की मौत

Fri, 09 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घर की दूसरी मंजिल से गिरने से ड्राइवर की मौत
शराब के नशे में दूसरी मंजिल से नीचे गिरा ऑटो ड्राइवर, मौत
विज्ञापन


- दिवाली वाली रात डेढ़ बजे सेक्टर-41 में हुई घटना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-41 में दिवाली की रात एक ऑटो ड्राइवर घर की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में पुलिस की मदद से उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-41 के मकान नंबर-3091 निवासी परमजीत सिंह उर्फ लवली (27) के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह घर में अकेला था और उसने शराब पी रखी थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक 27 वर्षीय युवक अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस लहूलुहान युवक को फौरन अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि परमजीत ऑटो ड्राइवर था। दिवाली की रात पटाखे चलाने के बाद उसने शराब पी ली और नशे में दूसरी मंजिल से सीधा नीचे गिर गया। पुलिस का कहना है कि उसके नीचे वाले मकान में भी उस समय कोई नहीं था और मृतक के परिजनों को भी काफी देर बाद मालूम पड़ा कि वह नीचे गिरा हुआ है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed