{"_id":"5b5a270b4f1c1bac7d8b4dd2","slug":"51532634891-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट एक्टिवा सवार दो युवक कार से टकराए , एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट एक्टिवा सवार दो युवक कार से टकराए , एक की मौत
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट एक्टिवा सवार दो युवक कार से टकराए, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-25/36 के लाइट प्वाइंट पर बीते बुधवार की रात बिना हेलमेट एक्टिवा पर सवार दो युवकों की सामने से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायलों को पीजीआई पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर है। मृतक की पहचान सेक्टर-25 निवासी हनी (20) के रूप में हुई। घायल सेक्टर-25 निवासी विशाल (18) के रूप में हुई। थाना मलोया पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को फरार चालक की कार का अधूरा नंबर 1309 बताया। हनी और विशाल सेक्टर-25 से सेक्टर-38 वेस्ट के पेट्रोल पंप पर एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। उसी दौरान किसान भवन की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने सेक्टर 25-38 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा को सामने से टक्कर मार दी।