{"_id":"5b899e0b42c792463254a644","slug":"31535745547-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्\nथा चाक-चौबंद, 1167 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस् था चाक-चौबंद, 1167 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
-मंदिरों की मुख्य सड़कों पर होगी बैरिकेडिंग, पुलिस का वीडियोग्राफर रहेगा मौजूद
-वाटर कैनन, मेटल डिटेक्टर, कैंप ऑफिस, चेकिंग प्वाइंट, फायर टेंडर भी रहेगा
अविनाश शर्मा
चंडीगढ़। शहर में हर साल की तर्ज पर इस बार भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाने वाली है। भक्तों के हर्षोल्लास की धूम से जहां शहर के सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण की लीलाओं की चर्चा होगी, वहीं सिटी पुलिस के लिए दो और तीन तारीख की रात किसी चैलेंज से कम नहीं है। छिटपुट घटनाओं की रोकथाम से लेकर चोर, पॉकेटमार, गुंडागर्दी, मारपीट, झपटमारी, लूट व भीड़ को बेकाबू करने का दारोमदार यूटी पुलिस पर होगा। इन सभी सुरक्षा प्वाइंट्स के मद्देनजर यूटी पुलिस ने भी कमर कस ली है। जन्माष्टमी का आनंद सभी शहरवासी शांतिपूर्ण ढंग से ले सकें, इसके लिए यूटी पुलिस के विभागीय उच्चाधिकारियों ने सीआईडी इनपुट के साथ पूरी योजना तैयार कर ली है। जन्माष्टमी के दौरान शहर के 109 से अधिक मंदिरों में पुलिसकर्मी मुस्तैद होंगे।
दो को जन्माष्टमी, 53 मंदिरों पर रहेगी पुलिस की नजर
दो सितंबर को यूटी पुलिस ने पूरे शहर का ड्यूटी मैप तैयार किया है। बीते वर्षों और रोजमर्रा के संवेदनशील प्वाइंट व इलाके आइडेंटीफाई कर पुलिस ने 53 मंदिरों पर फोकस किया है। सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक अरेंजमेंट्स के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी तैयारी से स्टैंड बाय ड्यूटी पर मुस्तैद रखा जाएगा। मंदिरों व उनके आसपास के इलाकों में 416 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। थाना पुलिस और अन्य स्टाफ भी रोजाना से अधिक सक्रिय होकर ड्यूटी करेगा। जिन पुलिसकर्मियों को यहां तैनात किया जाएगा, उनमें चार गजटेड ऑफिसर, बीस एसएचओ/इंस्पेक्टर, 326 एनजीओ/ओआरएस और 66 महिला पुलिसकर्मी/ओआरएस शामिल हैं।
लक्ष्मी नारायण मंदिर, गुग्गा माड़ी और मठ मंदिर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
भक्तों का हुजूम सेक्टर-20 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, गुग्गा माड़ी और श्री चैतन्य गोड़ीय मठ मंदिर में होगा। इसी कारण दो और तीन सितंबर के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों ने यहां विशेष प्रबंध किए हैं। डीएसपी लाइन सतीश कुमार, इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश, इंस्पेक्टर हरमिंदरजीत सिंह, इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार, महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर और सेक्टर-19 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर देविंदर सिंह यहां हर पल मुस्तैदी से सुपरविजन कर ड्यूटी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
तीन को पुलिस की नजर में होंगे 109 मंदिर
तीन सितंबर को शहर के 109 मंदिरों के चौतरफा पुलिसकर्मी अपनी पैनी नजर रखेंगे। कुल 751 पुलिसकर्मियों के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का दारोमदार होगा। इनमें पांच गजटेड ऑफिसर, 26 एसएचओ/इंस्पेक्टर, 599 एनजीओ/ओआरएस और 125 महिला पुलिसकर्मी, ओआरएस मुस्तैद होंगे।
इस्कॉन मंदिर के चौतरफा होगा कड़ा पहरा
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर के चौतरफा कुल 85 एनजीओ/ओआरएस पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। यहां आईआरबी के डीएसपी देविंदर शर्मा के सुपरविजन में इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह, महिला इंस्पेक्टर रीना यादव और सेक्टर-36 थाना एसएचओ मुस्तैद होंगे। दो और तीन सितंबर को जिन एनजीओ/ओआरएस को ड्यूटी पर मुस्तैद किया जाएगा, उनमें पुलिस लाइन से 44, आरटीसी से 111, ऑफिस से 44, पीओ सेल से 20, ऑपरेशंस से 11, सीआरपीएफ के 40 और ईओडबल्यू से 6 पुलिसकर्मी शामिल होंगे।
चार इंस्पेक्टर करेंगे सुपरविजन
थाना इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर कपिल देव सुपरविजन करेंगे। सेक्टर-34 थाने के अंतर्गत क्षेत्र में सेक्टर-49 थाने में तैनात इंस्पेक्टर कर्मबीर सुपरविजन करेंगे। सेक्टर-36 थाने के अंतर्गत क्षेत्र में पीसीआर से इंस्पेक्टर सतपाल और सेक्टर-39 थाने के अंतर्गत क्षेत्र में सुपरविजन का कार्यभार मॉनीटरिंग एवं टेकिभनकल सेल के इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पर होगा।
इस तरह रहेगा सुरक्षा प्रबंध
पुलिस ने मंदिरों के समीप किसी अप्रिय घटना से बचाव सहित स्थिति को संभालने के लिए कई सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इनमें वाटर कैनन सहित पीए सिस्टम, मेटल डिटेक्टर गेट, वीडियोग्राफर, कैंप ऑफिस, एएस चेक, मोबाइल कंट्रोल रूम, फायर टेंडर, पुलिस असिस्टेंस बूथ लगाए जाएंगे। इसके अलावा किसी अप्रिय घटना पर उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए घुड़सवार पुलिस भी पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे।