फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शिमला के ध्यानार्थ..........

शिमला के ध्यानार्थ..........

Sat, 11 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ..........
नशे के खिलाफ सेमिनार में शिकायत पर महिला ने दी देख लेने की धमकी
विज्ञापन

एसएसपी कांगड़ा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला
पंजाब और हिमाचल पुलिस ने मंड क्षेत्र में लगाई जनसभा, नशा रोकने को लोगों से मांगा सहयोग
महिला पर सीआरपीसी के तहत दर्ज किया मामला, पूरे परिवार पर दर्ज है नशा बेचने के केस अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल मंड क्षेत्र पहुंचे और गांव गगवाल, बरोटा और ठाकुरद्वारा के लिए जनसभा लगाई। इसमें पठानकोट और जिला होशियारपुर के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।
जनसभा में एसएसपी संतोष पटियाल ने लोगों से नशा बंद करने के लिए सुझाव मांगने शुरू किए तो एक महिला ने पुलिस पार्टी के सामने ही शिकायत करने वाली महिलाओं को धमकियां देनी शुरू कर दीं। महिलाओं ने बताया कि गांव की यह महिला नशा तस्करों के साथ मिली हुई है, जब भी उसे ऐसा करने से रोका जाता है तो वह धमकियां देती है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसपी पटियाल ने महिला सरोज देवी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उसे सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत हिरासत में ले लिया गया। महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला के पूरे परिवार पर नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। इस दौरान विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं ने पुलिस को बताया कि बहुत से नशा तस्करों ने इस एरिया में किराये पर इसी उद्देश्य से मकान ले रखे हैं ताकि वे यहां से नशा तस्करी का धंधा कर सकें और वे लोग पंजाब से यहां आकर बसे हैं जिनकी यहां अपनी भूमि नहीं है। लोगों ने नशा तस्करों को आश्रय देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि वे हर तरह से पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं और जब तक यहां से नशा खत्म नहीं हो जाता वे चैन से नहीं बैठेंगे। लोगों ने कहा कि नशा तस्कर अब महिलाओं को इस धंधे में आगे कर रहे हैं। वहीं, महिलाओं ने कहा कि सूरज ढलने से आधी रात तक यहां कुछ स्थानीय युवकों के साथ पंजाब के नशा तस्कर चक्कर काटते रहते हैं, जिस कारण महिलाओं का बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


पंजाब बॉर्डर पर अतिरिक्त चौकी खोलने की मांग
स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पंजाब से नशा तस्कर दिन रात आते हैं। ऐसे में हिमाचल-पंजाब सीमा के एंट्री प्वाइंट पर अतिरिक्त चौकी खोली जाए ताकि नशा तस्कर हिमाचल में प्रवेश ही न कर सकें। इस पर एसपी संतोष पटियाल ने शीघ्र स्थायी नाका लगाने की बात कही व अतिरिक्त महिला बल क्षेत्र में डिप्लॉय करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करों व उन्हें आश्रय देने वालों पर होगा पर्चा
इंदौरा के बरोटा में नशा तस्करी के विरुद्ध रखे गए कार्यक्रम में एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा तस्करी को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को कहा कि नशा तस्करी करने व उन्हें यहां आश्रय देने वाले दोनों पर मामले दर्ज होंगे और उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी नूरपुर नवदीप कुमार डीएसपी मुकेरियां रविंदर सिंह, चौकी प्रभारी सुरिंदर सिंह, अजीत सिंह पंचायत प्रधान, काका युवक मंडल, महिला मंडल व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो:-3-लोगों को संबोधित करते एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed