फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दहेज

दहेज

Sat, 09 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दहेज
दहेज के लिए परेशान करने पर पति सहित तीन नामजद
विज्ञापन

राजपुरा। थाना सदर पुलिस ने दहेज मामले में लड़की से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे पति, सास, ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस के पास दर्ज शिकायत में गांव जनसूई निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि उसका विवाह करीब आठ वर्ष पहले पलविंद्र सिंह निवासी गांव शेखुपुरा जिला फतेहगढ़ साहिब से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने के कारण उसे तंग व परेशान करते रहे। इसके लिए कई बार समझौते भी हुए। लेकिन हद तो तब हो गई जब बीते दिन उसकी सास, ससुर व पति ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। घायल अवस्था में उसके परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर पुलिस ने पीड़ित अमनदीप कौर की शिकायत पर उसके पति पलविंद्र सिंह, सास जसविंद्र कौर व ससुर काला सिंह के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने के अलावा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed