फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   news

news

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
news
बीडीपीओ कार्यालय और दुकान में चोरी
विज्ञापन

बरनाला। कस्बा महलकलां में चोरों ने बीडीपीओ कार्यालय से आधार कार्ड तैयार करने वाली मशीनें और हेयर ड्रेसर शॉप सेे नकदी समेत औजार चोरी कर लिए। महलकलां थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्लॉक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट आफिस में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। यहां पर तैनात महिला कर्मी बलजीत कौर एक जनवरी की शाम को कार्यालय बंद कर घर चली गई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे लौटी तो कमरे का ताला खुला पड़ा था। स्कैनर व प्रिंटर को छोड़कर अलमारी से आधार कार्ड मशीन, वेब कैमरा और संबंधित मशीनें गायब थीं। हेयर ड्रेसर दुकान के मालिक हरदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दुकान के अंदर से 25 हजार और कीमती मशीनें चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed