फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   छात्र नेता के सीने और कमर पर लगी चोर गोलियां

छात्र नेता के सीने और कमर पर लगी चोर गोलियां

Fri, 08 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
छात्र नेता के सीने और कमर पर लगी चोर गोलियां
जींद, रेवाड़ी, सोनीपत समेत के लिए
विज्ञापन


फोटो सहित-

डीएवी के पूर्व छात्रनेता के सीने व कमर पर चार गोलियों के निशान
सबहेड
एक गोली कमर से आरपार हुई, पुलिस का कहना है चली थीं तीन गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

पुलिस ने कालेज से हासिल किए आरोपियों के पते, पोस्टमार्टम के बाद विशाल का शव परिजनों को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रनेता के शरीर पर चार जगह गोलियों के निशान मिले हैं। इनमें दो कमर पर जबकि दो सीने में हैं। डाक्टरों का कहना है कि आरोपियों ने एक गोली इतनी नजदीक से मारी कि गोली मृतक छात्रनेता विशाल छिल्लर की कमर के आरपार हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूर्व छात्रनेता पर तीन फायर किए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं। पुलिस ने वीरवार को डीएवी कॉलेज पहुंचकर आरोपियों के बारे में पूछताछ की और उनके घर का पता भी हासिल किया। इसके बाद पुलिस आरोपियों के ठिकानों व रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दे रही है ताकि उनकी गिरफ्तारी की जा सके। साथ ही पुलिस ने विशाल का जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुदीप कालेज ड्रॉप कर चुका है जबकि सतनाम, राहुल, रमदीप और अन्य उनके साथी कॉलेज के ही स्टूडेंट हैं। बताया जाता है कि विशाल इनका सीनियर था। आए दिन इन लोगों के बीच छात्रसंघ चुनाव की रंजिश को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। इसी के चलते आरोपियों ने बीते बुधवार सुबह वारदात को अंजाम दे डाला। आरोप लगाया गया है कि सुदीप जब कमरे में घुसा तो उसके हाथ में पिस्टल थी और राहुल और उसके साथियों के हाथ में तलवारें थीं। इन लोगों ने विशाल छिल्लर और उसके साथियों पर सोते समय हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पंकज अपने दोस्तों के साथ रहता है। बीती रात पंकज के घर में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद पर सेलेक्शन होने की खुशी में विशाल छिल्लर ने दोस्तों को पार्टी दी हुई थी। रात में पार्टी करने के दौरान इन लोगों ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पुलिस भी आई और समझा बुझाकर इन्हें छोड़ दिया। जिसके बाद सुबह करीब सवा सात बजे सफेद रंग की आई-20 कार में सवार 6-7 बदमाश उनके घर में घुस गए और लतवार व रॉड से आशीष, पंकज, मेघल हमला कर विशाल पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सुदीप, राहुल, रमदीप, सतनाम समेेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed