{"_id":"5be9e03abdec22695d360ba1","slug":"201542053946-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल से दुष्कर्म कर फरार गैंगस्टर व साथियों की धरपकड़ में पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल से दुष्कर्म कर फरार गैंगस्टर व साथियों की धरपकड़ में पुलिस नाकाम
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल से दुष्कर्म कर फरार गैंगस्टर व उसके साथी गिरफ्त से बाहर
यूटी और पंजाब पुलिस संयुक्त प्रयास से भगोड़े आरोपियों की तलाश में जुटी
गैंगस्टर व अन्य आरोपियों की फोटो सांझी कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-63 के फ्लैट में बीते शुक्रवार रात गन प्वाइंट पर 22 वर्षीय मॉडल से दुष्कर्म कर फरार पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पूसू) के कॉलेज स्तर के पूर्व चेयरमैन एवं गैंगस्टर बलजीत चौधरी और उसके साथियों को गिरफ्तार करने में सोमवार रात तक यूटी पुलिस नाकाम रही। यूटी पुलिस सहित पंजाब पुलिस को भी बलजीत चौधरी और उसके साथियों की तलाश है। उनके मोबाइल स्विच ऑफ होने के चलते किन्हीं नए नंबरों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पंजाब और यूटी पुलिस आरोपियों के घरों पर भी नजर रखे हुए है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
सूत्रों की मानें तो आरोपी गैंगस्टर पंजाब व अन्य राज्यों की तरफ फरार हो चुके हैं। यूटी की पुलिस टीमें सोमवार को भी पूरा दिन आरोपियों की तलाश के लिए टेक्निकल मदद सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करती रही, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। सेक्टर-11 के पुलिस थाने में भगोड़े गैंगस्टर बलजीत चौधरी के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। पंजाब में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। चौधरी के अलावा पुलिस को उसके साथी बलजिंदर उर्फ भवजीत सिंह और हरसिमरन सिंह का भी कुछ पता नहीं लगा है।
यह था मामला
मॉडल के फ्लैट पर बलजिंदर सिंह उर्फ भवजीत गिल दोस्त बलजीत चौधरी सहित आया था। पीड़िता की सहेली व दोस्त मोटू के कमरे से बाहर जाने के बाद बलजीत चौधरी ने मॉडल को गन प्वाइंट पर लेकर मारपीट की और फिर उससे दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आईपीसी-323 व दुष्कर्म की धारा-376 और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक महीने से फ्लैट में बतौर किराएदार रह रही है। करीब तीन माह पूर्व उसकी पंचकूला के नॉर्थ पार्क क्लब में बलजिंदर गिल से जान-पहचान हुई और उसने उसका मोबाइल नंबर लिया। बीते शुक्रवार की रात पीड़िता व उसकी सहेली के कमरे पर मोटू, बलजिंदर गिल उर्फ भवजीत सिंह और बलजीत चौधरी पहुंचे। सबने शराब पी और हुक्का पिया। हुक्के का कोयला लेने के लिए पीड़िता की सहेली व मोटू बाहर गए। फिर बलजीत चौधरी ने दुष्कर्म किया।