फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत

तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत

Tue, 23 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत
कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत
विज्ञापन

महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज, जमानत पर छोड़ा
सेक्टर-26/28 की डिवाइडिंग रोड पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26/28 की डिवाइडिंग रोड के पास सोमवार दोपहर 3:30 बजे कार की टक्कर से एक रेहड़ी चालक की मौत हो गई। रेहड़ी चालक सेक्टर-28 की ओर जा रहा था। जब वह डिवाइडिंग रोड के पास के पहुंचा तो पीछे से कार ने टक्कर मार दी जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल को पीजीआई ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामचरण प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने कार चालक सिम्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत मेें प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार ने बताया कि रेहड़ी चालक रेहड़ी लेकर सेक्टर-28 की ओर जा रहा था। जब वह सेक्टर-26/28 की डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तो इतने में पीछे से आ रही कार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेहड़ी चालक बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर कार चालक सिम्मी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में महिला चालक सिम्मी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed