फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विकास बराला के समर्थन में आए लोग, तीन दिन में 2200लाइक व 2256 सपोर्टर

विकास बराला के समर्थन में आए लोग, तीन दिन में 2200लाइक व 2256 सपोर्टर

Fri, 11 Aug 2017 09:27 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
विकास बराला के समर्थन में आए लोग, तीन दिन में 2200लाइक व 2256 सपोर्टर
नोट- संबंधित खबर में फेसबुक वॉल की फोटो ट्रैक में सेव है।
विज्ञापन


वर्णिका छेड़छाड़ प्रकरण:

सोशल साइट्स पर विकास बराला का भी समर्थन


विकास के समर्थन में 3 दिन में पेज पर 2169 लाइक, 2225 फॉलोअर
सोशल पेज पर तेजी से बढ़ रही समर्थकों की संख्या, खिलाफ में आ रहे कमेंट्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हाई प्रोफाइल वर्णिका छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए विकास बराला के पक्ष में सोशल मीडिया पर 3 दिन में पेज पर 2169 लाइक, 2225 फॉलोअर जुड़ गए। विकास के समर्थकों ने जस्टिस फॉर विकास के नाम से 9 अगस्त से खास कैंपेन शुरू किया है। इस पेज पर तेजी से समर्थकों की संख्या बढ़ रही है व कुछ लोग विकास के खिलाफ भी कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल साइट फेसबुक पर उसके मित्रों ने बाकायदा ‘जस्टिस फार विकास’ के नाम से बनाया है। जिस पर लगातार रोजाना लोगों की ओर से विकास के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस पेज के माध्यम से विकास के मित्रों द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ हुई घटना की रात की आपबीती को भी बताने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि विकास पर नाजायज रूप से अपहरण के प्रयास व अन्य गलत धाराएं जोड़ी गई हैं। सोशल मीडिया में फेसबुक पर बनाए गए इस पेज पर विकास बराला के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है। उस पेज बताया गया है कि घटना की रात विकास गाड़ी को चला रहा था। यह बात वर्णिका ने भी मानी है। विकास की गाड़ी को पहले किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद विकास के दोस्त आशीष के कहने पर ही उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और आशीष ने कार से उतरकर जब देखा कि कार में लड़की है तो वे कार में वापस बैठने के लिए जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था।
विज्ञापन

समर्थन में आ रहे ये कमेंट्स-
1. गंदी राजनीति के शिकार बना विकास बराला।
2. यह बहुत खतरनाक स्थिति बनती जा रही है.... कोई लड़की हैं तो वो सही है फिर चाहे सामने वाला कोई भी क्यूं ना हो। जिससे हम युवाओं को समझना होगा....हर बात को हमें बिना साक्ष्य के नहीं मान लेना चाहिए.... सिर्फ लड़की होना ही सही होने की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. थानेदार जी, किसी लड़की को तंग करने पर कौन सी धारा लगती है?
थानेदार-पहले ये बता कि लड़का किसका है?
4. जनहित में जारी-
आपकी गाड़ी में कोई टक्कर मारकर जाए तो उसकी पीछा मत करना, क्योकि गाड़ी में कोई लड़की भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed