फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मौज मस्ती के लिए करता था वाहन चोरी

मौज मस्ती के लिए करता था वाहन चोरी

Fri, 21 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
मौज मस्ती के लिए करता था वाहन चोरी
मौज मस्ती के लिए करता था वाहन चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-11 पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो मौज-मस्ती और घूमने-फिरने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देता था। उससे एक कार, चार बाइक और 3 एक्टिवा बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी विकास के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए वाहनों के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-11 थाने में वाहन चोरी के दो और सारंगपुर थाने में दर्ज 3 मामले सुलझाए हैं। वहीं अन्य के बारे में जांच की जा रही है। सेक्टर-11 थाने के एसएचओ लखबीर सिंह के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रहे वाहन चोरी की वारदात को देखते हुए एरिया में अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के दौरान बुधवार को पुलिस ने सेक्टर-11/15 की विभाजित सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने कार लेकर जा रहे युवक को रोका और उससे कार के दस्तावेज दिखाने को कहा।
विज्ञापन

चालक पुलिस के समक्ष कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने यह कार सेक्टर-15 से चोरी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जिला अदातल में पेश कर उसका एक दिन का रिमांड लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की 4 बाइक और 3 एक्टिवा बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि विकास मौज मस्ती और घूमने के लिए वाहन चोरी करता था और जहां पर भी चोरी किए गए वाहन का पेट्रोल खत्म हो जाता वह उस वाहन को वहीं छोड़ देता था। साथ ही उसने चोरी किए वाहनों और उनका सामान बेचने की कोशिश की थी, लेकिन वह इन्हें बेच नहीं पाया था।

- एक कार और सात दोपहिया वाहन बरामद, आरोपी को जेल भेजा
- पुलिस ने किया पांच केस सुलझने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed