{"_id":"5c213fe9bdec2256db061ef4","slug":"191545682921-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़ गांव में सरपंच और मार्केट कमेटी के एक्स चेयरमैन गुट में चली तलवारे डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनगढ़ गांव में सरपंच और मार्केट कमेटी के एक्स चेयरमैन गुट में चली तलवारे डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
किशनगढ़ गांव में सरपंच के पति और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन भिड़े
तलवारें और डंडे चले, एक पुलिस कर्मचारी सहित दोनों गुटों के दो-दो लोग जख्मी
देवेंद्र लुबाणा और कुलविंदर सिंह काला ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ में सोमवार शाम सरपंच गुरविंदर कौर के पति देवेंद्र लुबाणा और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलविंदर सिंह काला गुट के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में डंडे, रॉड और तलवारों का जमकर प्रयोग हुआ। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल सहित दोनों गुटों के दो-दो लोग घायल हो गए। किशनगढ़ में दो गुटों के भिड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे कांस्टेबल वजीर सिंह के सिर पर गहरी चोट आई है। उनके सिर में 6 टांके लगाए गए हैं। उधर, आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटनास्थल पर एसएचओ के पहुंचने पर दो गुटों के लोग फरार हो गए।
देवेंद्र लुबाणा ने पुलिस को बताया कि वे सोमवार को लोगों की सुविधा के लिए कम्युनिटी सेंटर के पीछे वाली दीवार पर एक गेट लगवा रहे थे। इसके साथ ही यहां पर बने छठ पूजा के छोटे तालाब को बड़ा करवाया जा रहा था। इसी बीच कुलविंदर सिंह काला अपने साथी नवीन, सुरेंद्र, दीपक, गोयल, नरेंद्र, अमर सिंह, मनप्रीत के साथ दो कारों में पहुंचे। काला के साथ आए लोगों ने पहले से ही डंडे, तलवार, रॉड ले रखे थे। इन लोग मौके पर मौजूद पंच जसविंदर सिंह सोनी के साथ झगड़ना शुरू कर दिया। काला के गुट के सदस्यों ने पंच जसविंदर सिंह पर हमला कर दिया, जब उन्हें बचाने रोहित आया तो दोनों को घायल कर दिया। जसविंदर सिंह और रोहित के मुंह पर काफी चोटें आई हैं। लुबाणा ने कहा कि वह सरकारी काम कर रहे थे, लेकिन कुलविंदर सिंह काला और उनके साथियों ने पहुंच कर मारपीट शुरू कर दी।
उधर, कुलविंदर सिंह काला ने कहा कि पंचायत भंग हो चुकी है। देवेंद्र लुबाणा ने बिना प्रस्ताव पास करवाए कम्युनिटी सेंटर के पीछे वाली दीवार तोड़ दी। वहां पर पानी भरने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए। यह गड्ढा 20 गुणा 20 फुट चौड़ा और तीन फुट गहरा है। जब वहां जाकर लुबाणा ने पूछा कि यह क्या और क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि पूछने वाले तुम कौन।
विज्ञापन
उन्होंने जब इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी तो देवेंद्र लुबाणा और उनके साथी रोहित, कुलवंत सिंह, राम प्रताप आदि ने झगड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान इन लोगों ने मेरे बेटे अमर सिंह उर्फ सिद्ध (18) के सिर पर रॉड मार दी। उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं, जबकि भतीजे मनप्रीत सिंह (18) के हाथ पर रॉड मारकर पंजा तोड़ दिया। वहीं, नवीन की कार क्षतिग्रस्त कर दी।
कुलविंदर काला ने कहा कि देवेंद्र लुबाणा ने डराकर भगाने के लिए पिस्टल निकालकर हवा में गोली भी चलाई। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि झगड़े के दौरान दोनों गुटों के लगभग 150 लोग जमा थे, जिन्होंने एक-दूसरे के ऊपर पहले डंडे, रॉड और फिर एक-दूसरे पर पथराव भी किया।
घटना की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाने से थाना एएसआई रघुवीर सिंह, हवलदार बलविंदर सिंह और कांस्टेबल वजीर सिंह मौके पर पहुंचे तो किसी ने वजीर सिंह के सिर पर डंडा, रॉड मार कर घायल कर दिया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने दोनों गुटों के घायल लोगों का देर रात मेडिकल करवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों ने अभी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। बता दें कि देवेंद्र लुबाणा कांग्रेसी, जबकि कुलविंदर सिंह काला भाजपा से जुड़े हैं।