{"_id":"5c1aa87ebdec2256fb08957c","slug":"191545250942-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किट्टी पार्टी के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किट्टी पार्टी के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किट्टी के नाम पर लाखों की ठगी में होटल मालकिन गिरफ्तार
आज कोर्ट में पेश कर पुलिस हासिल करेगी रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। किट्टी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली होटल मालकिन को मलोया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने किट्टी के नाम कई लोगों से लाखों की ठगी कर ली है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। महिला की पहचान सेक्टर-38 वेस्ट निवासी मोनिका (42) के रूप में हुई है। वीरवार महिला को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। सेक्टर-27डी निवासी अनीता (60) ने बताया कि वह मोनिका को पिछले करीब 15 साल से जानती हैं। उसका होटल का बिजनेस है। साथ ही वह किट्टी डालने का काम भी करती है। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल पहले मोनिका के पास 10 हजार की किट्टी डाली थी, जिसमें 15 महीने बाद उनको डेढ़ लाख रुपये मिलना था। लेकिन उन्हें रुपये नहीं मिले। इसके बाद वह मोनिका के झांसे में आकर धीरे-धीरे किट्टी के नाम पर अलग-अलग किस्तों में उन्होंने 15 लाख रुपये जमा कर दिए लेकिन समय पूरा होने के बावजूद उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली। पिछले कई साल से बार-बार अपने रुपये वापस मांगने पर हर बार टालमटोल कर देती है। उन्होंने बताया कि उसने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। इससे परेशान होकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है।