फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशा तसकरी के मामले में दो गिरफ्तार

नशा तसकरी के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
नशा तसकरी के मामले में दो  गिरफ्तार
शहर के अलग-अलग हिस्सों से दो नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


- आरोपियों के पास से 25 ग्राम हेरोइन और 50 नशीले इंजेक्शन जब्त
- सेक्टर-11 और 45 थाना पुलिस ने किया केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच टीम ने दो ऐसे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो शहर के अलग-अलग हिस्सों में नशा सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन और 50 नशीले इंजेक्शन जब्त किए है। संबंधित थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनास निवासी नवीन सूद और लुधियाना के समराला निवासी मंजीत सिंह (29) के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी नवीन ने पुलिस टीम को देखकर रास्ता बदल लिया। जिससे टीम को शक हो गया। पुलिस ने जब आरोपी को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम सेक्टर-45 स्थित गौशाला के पास नाकेबंदी कर दी। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए लेकिन देशी कट्टा नहीं मिला। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस रजिस्टर कर छानबीन में जुटी हुई कि दोनों आरोपी कहां से नशा लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed