फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किडनैपिंग की चली कॉल

किडनैपिंग की चली कॉल

Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग की चली कॉल
किडनैपिंग की कॉल पर हड़कंप, काम अधूरा छोड़ने पर ले गए थे लेबर को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शनिवार दोपहर किडनैपिंग की एक कॉल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि कुछ युवक बेल्ंिडग का काम करने वाले व्यक्ति को काम अधूरा छोड़कर आने पर गाड़ी में जबरन बिठा कर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने भी सुकून की राहत ली।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर राजू नामक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी कि डड्डूमाजरा स्थित एसबीआई बैंक के पास से स्कोडा कार में आए कुछ युवक बेल्डिंग का काम करने वाले सुखविंदर सिंह को किडनैप कर ले गए हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची मलोया पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बेल्ंिडग का काम करने वाला सुखविंदर सिंह डड्डूमाजरा स्थित सर्विस स्टेशन में बेल्ंिडग का काम अधूरा छोड़ कर कहीं और काम करने चला गया था। इसे लेकर अमनदीप सिंह नाम का युवक शनिवार दोपहर सुखविंदर को अपनी गाड़ी में जबरन बिठाकर अधूरे काम को पूरा करवाने के लिए ले गया था। इस दौरान सुखविंदर सिंह के साथ काम करने वाले राजू ने किडनैपिंग की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed