फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नापतोल पर सफारी जीतने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी

नापतोल पर सफारी जीतने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी

Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
नापतोल पर सफारी जीतने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी
सफारी गाड़ी और 12.40 लाख
विज्ञापन

जीतने के नाम पर 5 लाख ठगे

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नापतोल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया
सेक्टर-35ए निवासी सुभाष ने झांसे में आकर जमा करवाए 5 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नापतोल पर फर्स्ट प्राइज में सफारी गाड़ी और 12.40 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5 लाख 600 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नापतोल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सेक्टर-35ए निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि नापतोल कंपनी से ऑनलाइन कई प्रोडक्ट्स मंगवाए थे। इस दौरान उसके पास एक फोन आया कि नापतोल कंपनी में फर्स्ट प्राइज निकला है। इसमें 12.40 लाख रुपये और सफारी गाड़ी मिलेगी, लेकिन प्राइज लेने से पहले उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी होगी। इसके थोड़ी देर बाद ही एचडीएफसी से एक मैसेज आया कि उसके खाते में 12.40 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए क्रेडिट हुए हैं। थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आया और खुद को नापतोल कंपनी का मैनेजर बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि जल्द रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाए तभी सफारी गाड़ी मिलेगी। उसने कंपनी के कस्टमरकेयर पर फोन कर मैनेजर का नंबर वेरिफाई किया, लेकिन कुछ ही देर बाद मैनेजर ने फोन कर कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो प्राइज कैंसिल कर दिया जाएगा। वह झांसे में आकर 5 लाख 600 रुपये जमा करवा दिए। रुपये जमा करवाने के बावजूद जब उन्हें गाड़ी नहीं मिली तो उनके मोबाइल पर आए मैसेज को एचडीएफसी बैंक जाकर चेक किया तो सामने आया कि खाते में 12.40 लाख रुपये भी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed