फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   100 रुपये को लेकर युवक पर चाकू से हमला

100 रुपये को लेकर युवक पर चाकू से हमला

Sun, 21 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
100 रुपये को लेकर युवक पर चाकू से हमला
100 रुपये के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़। दड़वा में 100 रुपये के मामूली विवाद को लेकर शनिवार को एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दड़वा निवासी मनोज (18) के रूप में हुई है।

घायल अमनदीप (24) और मनोज के बीच शुक्रवार रात को 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए थे, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत कराया गया। दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह दोनों आमने-सामने आए तो फिर से इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी इसी दौरान मनोज ने अमनदीप के कान के पास चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अमनदीप को अस्पताल पहुंचाया और उसके बयानों के आधार पर मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed