{"_id":"5a7891274f1c1b2d068b4cfa","slug":"181517850919-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"manan 5","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
manan 5
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज
पेट्रोल पंप की दीवारें गिराने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
धनौला में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप की दीवारें गिरा दीं। पंप के मालिक अच्छरू मोदी पुत्र प्रेमपाल मोदी निवासी धनौला की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर पाल उर्फ बाला पुत्र मोहन लाल, महंत सिंदरपुरी उसके लड़के बलदेव पुरी, हर्षदीप शर्मा उर्फ राम पुत्र रमेश कुमार तथा अन्य 8/10 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है।
थाना धनौला के प्रभारी एसआई मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। चीमा ने शिकायत के मुताबिक बताया है कि ट्रक यूनियन धनौला के पूर्व प्रधान सुरिंदरपाल उर्फ बाला जो मुख्य आरोपी हैं, उसकी साजिश के तहत 12 आरोपी शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि पंप पर पहुंचे, जिन्होंने पंप पर मौजूद चौकीदार को जान से मारने की धमकियां दी और पंप की दीवारें गिरा दीं। उन्होंने बताया कि पंप की जमीन धार्मिक स्थल से जुड़ी है, जो धर्मपाल नामक व्यक्ति ने काफी समय पहले लीज पर ली थी। उसके बाद अच्छरु मोदी ने पंप स्थापित कर लिया था। इसको लेकर जमीन की मलकीयत का दावा कर रहे महंत सिंदरपुरी वगैरह ने पंप मालिकों के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था। केस महंत के पक्ष में हो गया था, लेकिन पंप मालिक कबजा छोड़ने को तैयार नहीं थे। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी पक्ष के सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।