{"_id":"5c38fe3dbdec227389633e1b","slug":"171547238973-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवती की मौत
सेंट्रा मॉल के पास हुआ हादसा, सिर पर लगी गंभीर चोट
पुलिस ने किया केस दर्ज, चालक की नहीं हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट के पास वीरवार रात तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह साइकिल से घर लौट रही थी। हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को जीएमसीएच-32 ले गई, लेकिन हालत गंभीर होते देख उसे पीजीआई भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया कालोनी नंबर चार निवासी संगीता (18) के रूप में हुई है।
पुलिस को शिकायत में मनीमाजरा निवासी अश्वनी ने बताया कि वह किसी काम से जा रहा था। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सेंट्रा लाइट प्वाइंट के पास रात करीब 8 बजे पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार युवती को टक्कर मार दी और कार चालक फरार हो गया। हादसे के बाद युवती बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि कार और चालक की पहचान हो सके।