फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशे में धुत युवक ने डंडे से दुकानदारों को धमकाया

नशे में धुत युवक ने डंडे से दुकानदारों को धमकाया

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने डंडे से दुकानदारों को धमकाया
नशे में धुत होकर दुकानदारों
विज्ञापन

को धमकाया, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा मार्केट में उस समय बवाल हो गया, जब नशे में धुत एक युवक ने डंडा लेकर दुकानदारों को धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, युवक ने दुकानें भी बंद करवा दीं। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी डड्डूमाजरा कालोनी निवासी विकास उर्फ बैगी को गिरफ्तार कर लिया है। मलोया थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस कंट्रोल रूम पर बीती रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि डड्डूमाजरा कालोनी के मार्केट में एक युवक डंडे से डरा धमका कर जबरन दुकान बंद करवा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। दुकानदारों का कहना था कि विकास ने शराब के नशे में धुत होकर सभी दुकानदारों का धमकाना शुरू कर जबरदस्ती दुकानों को बंद करवा दिया। घटना के बाद दुकानदार दहशत में आ गए। इसके विरोध में वीरवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया था। मलोया थाना पुलिस ने सीआरपीसी 107/151 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed