फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई प्रोफेसर के घर से लाखों के विदेशी करंसी चोरी

पीजीआई प्रोफेसर के घर से लाखों के विदेशी करंसी चोरी

Tue, 05 Mar 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई प्रोफेसर के घर से लाखों के विदेशी करंसी चोरी
पंजाब के लिए
विज्ञापन


पीजीआई प्रोफेसर के घर से लाखों की विदेशी करेंसी चोरी
सबहेड
मालिक को मुक्तसर निवासी नौकर पर शक, 15 दिन पहले नौकरी छोड़कर चला गया था

नौकर पर केस दर्ज कर पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-24ए में पीजीआई प्रोफेसर के घर से लाखों की विदेशी करेंसी चोरी हो गई। चोरी की वारदात का पता उस वक्त चला जब पीजीआई प्रोफेसर के घर में काम करने वाला नौकर 15 दिनों से काम पर नहीं लौट रहा था। इसके बाद जब आलमारी खोली गई तो उसमें से 2 हजार यूएस डॉलर, 600 कनाडियन डॉलर, 250 यूरो, 350 स्विस फ्रांस, 300 सिंगापुर डॉलर और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पंजाब के मुक्तसर निवासी नौकर केवल के खिलाफ आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीजीआई प्रोफेसर कृष्ण गौबा सेक्टर-24ए में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा यूएस में डॉक्टर है। बीते रविवार पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि मकान नंबर-75 में चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में प्रोफेसर कृष्ण गौबा ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में घर में कामकाज के लिए मुक्तसर निवासी केवल को काम पर रखा था लेकिन वह करीब 15 दिन पहले ही घर छोड़ चला गया। इसके बाद उसे लगातार फोन किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। शक होने पर उन्होंने आलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे 2 हजार यूएस डॉलर, 600 कनाडियन डॉलर, 250 यूरो, 350 स्विस फ्रांस, 300 सिंगापुर डॉलर और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लगते हैं विदेशी टूर
पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रोफेसर कृष्ण गौबा का आए दिन विदेशी दौरे पर होते हैं। इस वजह से विदेशी करेंसी उनके पास रहती थी। इसे वह अपनी आलमारी में ही रखते हैं। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया गया है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ था वेरिफिकेशन
घटना के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि घर में नौकर केवल का कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ था। ऐसे में सवाल उठता है कि एक तरफ पुलिस लगातार घरों और दुकानों में वेरिफिकेशन करने का दावा करती है लेकिन वह पिछले करीब चार महीने से बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम कर रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर आरोपी का वेरिफिकेशन हुई होती तो आरोपी आसानी से पकड़ा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed