फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशा सामग्री समेत गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपी के पास था नकली पासपोर्ट

नशा सामग्री समेत गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपी के पास था नकली पासपोर्ट

Mon, 14 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नशा सामग्री समेत गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपी के पास था नकली पासपोर्ट
बुड़ैल जेल में बंद नाइजीरियन आरोपी का पासपोर्ट नकली, केस दर्ज
विज्ञापन

चंडीगढ़। बीते समय नशा सामग्री सहित गिरफ्तार हुए और फिलहाल बुड़ैल मॉडल जेल में बंद मूल रूप से नाइजीरिया निवासी आरोपी का पासपोर्ट नकली होने का पता लगा है। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय अपना पासपोर्ट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एनसीबी को दिया। लेकिन जब फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने जांच की तो पासपोर्ट नकली होने का पता लगा। एफआरओ ब्रांच के इंचार्ज एसआई तुलसी राम की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी-465 व 467 के तहत एक और केस दर्ज किया है। आरोपी नाइजीरिया, रिपब्लिक ऑफ बेरूंडी, टाउन बुजुमबूरा के रॉबोटसन एवेन्यू निवासी फेसटस बेनसन ओनवुचुरूबा है। आरोपी के कब्जे से पासपोर्ट बरामद करने के बाद एनसीबी ने एफआरओ ब्रांच को वेरिफिकेशन के लिए दिया था। जांच में पासपोर्ट नकली होने का पता लगा। फिर कानूनी राय लेने के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया। फिलहाल एनसीबी और पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed