फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दंपित घायल

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दंपित घायल

Tue, 11 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दंपित घायल
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दंपती घायल
विज्ञापन

सबहेड
अचानक तेज रफ्तार कार के सामने आने से हुआ हादसा, बाल-बाल बची बच्ची

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित शिवालिक होटल के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक ऑटो के सामने आ गई। इससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया और उसमें सवार दंपती बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गए जबकि आठ वर्षीय बच्ची को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान डड्डूमाजरा कालोनी निवासी रवि व बानो के रूप में हुई है।

घायल महिला के भाई विक्की ने बताया कि उनकी बहन बानो और जीजा रवि सेक्टर-17 में फड़ी लगाते हैं। रविवार रात दुकान बंद कर दोनों अपने ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। ऑटो को रवि चला रहा था। उनके साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी आशू बैठी हुई थी। सेक्टर-17 स्थित शिवालिक होटल के पास पहुंचे तो अचानक उनके सामने एक तेज रफ्तार कार आ गई, जिससे बचने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर वहीं पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि आशू को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed