फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैंक मैनेजर का सिर फोड़ा

बैंक मैनेजर का सिर फोड़ा

Tue, 11 Sep 2018 02:33 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर का सिर फोड़ा
फोटो सहित
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के मैनेजर पर हमला, लगे 15 टांके
सबहेड
पता पूछने के बहाने चार युवकों ने किया नुकीले हथियार से वार, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-63 में सोमवार देर शाम उस में हड़कंप मच गया जब एक बैंक मैनेजर पर चार लड़कों ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में बैंक मैनेजर में लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद आनन-फानन में घायल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनको 15 टांके लगे हैं। वहीं, वारदात के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-63 के रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी ने बताया कि राजन बग्गा (45) सेक्टर-63 के ब्लॉक नंबर 24 में पांचवीं मंजिल पर रहते हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एचडीएफसी बैंक में मैनेजर हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब पौने आठ बजे काम से लौटने के बाद वह ब्लॉक में वह लिफ्ट का इंतजार करने लगे। इतने में वहां पर चार युवक आए और उनसे सी ब्लॉक का पता पूछा। जैसे ही वह पता बताने लगे युवकों ने कहा कि ऐसा कोई ब्लॉक इस एरिया में नहीं में नहीं है। इसके बाद उन लड़कों ने तेजधार नुकीले हथियार से राजन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक भाग निकले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed