फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हवलदार की धुनाई

हवलदार की धुनाई

Sat, 06 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
हवलदार की धुनाई
फौजी ने बेटे के साथ मिलकर हवलदार को धुना, गिरफ्तार
विज्ञापन

घायल हवलदार ने कहा-नशे की हालत में था फौजी तथा उसका बेटा
ईंट पत्थरों से हमला कर हवलदार को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
थाना सिटी गुरदासपुर में बतौर हवलदार तैनात मंगल सिंह को शुक्रवार को देर शाम रेलवे स्टेशन गुरदासपुर पर एक फौजी व उसके बेटे ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

हवलदार मंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम उसके बच्चे दिल्ली से गुरदासपुर आ रहे थे। इसके चलते वह उन्हें लेने रेलवे स्टेशन गया था। उसे ड्यूटी पर जाना था, जिसके चलते उसने वर्दी पहनी हुई थी। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो वहां मौजूद एक फौजी व उसके बेटे ने नशे की हालत में उससे उलझना शुरू कर दिया। जब उसने समझाने का प्रयास किया तो वह हाथापाई करने लगे और उस पर ईंट पत्थरों से हमला करके घायल कर दिया। जीआरपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में लेकर थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना सिटी के एसएचओ शाम लाल ने बताया आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed