{"_id":"5d24f78b8ebc3e6ce21299ed","slug":"15627037271-panchkula-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन दुकानों से लाखों का माल चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने तीन दुकानों से लाखों का माल चुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर 37 में सोमवार देर रात चोरों ने तीन मेडिकल शॉप से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने जब शटर का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली। साथ ही पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 48 निवासी भूपिंद्र ने बताया कि सेक्टर 37 के बूथ नंबर-322 में ईशान मेडिकल शॉप नाम से उनकी दुकान है। सोमवार देर रात वह शॉप बंद करके घर चले गए थे। सुबह ताला टूटा देख कर होश उड़ गए। तत्काल अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 70 हजार रुपये गायब थे।
बूथ नंबर-313 के मालिक ने बताया कि उनकी छाबड़ा मेडिकल स्टोर नाम से दुकान है। सुबह दुकान खोलने आए तब चोरी की जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 40 हजार रुपये गायब थे। वहीं बूथ नंबर-319 के मालिक ने बताया कि गुडविल मेडिकल स्टोर नाम से उनकी दुकान है। सुबह पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी। गल्ले से लगभग 30 हजार रुपये गायब था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।