{"_id":"5d1fc0898ebc3e3ce562765c","slug":"156236196818-panchkula-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्मेटिक स्टोर की मैनेजर युवती ने अपने सीनियर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कास्मेटिक स्टोर की मैनेजर युवती ने अपने सीनियर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक नामी कास्मेटिक स्टोर की मैनेजर युवती ने अपने बॉस पर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जब उसका बॉस लगातार उसे परेशान करना लगा तो युवती ने ओवरडोज दवाइयां निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। फिर मामला पुुलिस तक पहुंचा। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है।
27 वर्षीय शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक नामी कॉस्मेटिक स्टोर में मैनेजर के पद पर नौकरी करती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते फरवरी महीने में उसका बॉस उसे दड़वा स्थित एक होटल में पार्टी के बहाने ले गया। आरोप है कि इस दौरान बॉस ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा और किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर वह वहां से चली गई। आरोप है कि करीब चार महीने तक उसका बॉस लगातार उसे इस बात के लिए दबाव डाल रहा था कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कई बार उसने इसका विरोध भी किया, लेकिन बॉस नहीं माना। इस वजह से उसे वह काम को लेकर परेशान करना लगा, जिससे तंग आकर बीते बुधवार को पीड़िता ने ऑफिस में ओवरडोज दवाइयां निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ती देखकर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, इस संबंध में डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। युवती की शिकायत है कि बॉस उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है, जबकि उसके बॉस का कहना है कि युवती यहां हेराफेरी करती थी। पुलिस दोनों ही शिकायतों पर छानबीन में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।