फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती के घर में घुस कर 9 युवकों ने लात डंडों से की पिटाई

युवती के घर में घुस कर 9 युवकों ने लात डंडों से की पिटाई

Sun, 30 Jun 2019 02:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
युवती के घर में घुस कर 9  युवकों ने  लात डंडों से की पिटाई
पंचकूला। पंचकूला की एक कालोनी में 9 युवकों ने हैवानियत की हद पार करते हुए एक युवती की न केवल डंडों से बुरी तरह पिटाई की बल्कि प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। लगातार ब्लीडिंग होने की वजह से युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दरिंदगी करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को युवती ने बताया कि कालोनी निवासी गैली, गोलू, विक्रम, विशाल, गोपाल, प्रेम प्रकाश, राहुल, विक्की और दीपक उसे एक साल से शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। जहां भी वह जाती है, उसका पीछा करते हैं और गंदे कमेंट्स करते हैं। उसे चरित्रहीन कहते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। 28 जून को उसकी मां बाहर गई थी और वह घर में अकेली थी। सुबह 11 बजे सभी लड़के जबरन घर में घुस गए और उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो चारपाई पर गिराकर उसे डंडों, लात और घूंसों से पीटने लगे। इस बीच आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडों से वार किए, जिससे उसे ब्लीडिंग होने लगी। उसकी चीखें सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कुछ देर बाद पहुंची मां उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed