{"_id":"5d17d0088ebc3e3cdf12fdb4","slug":"1561841651250-panchkula-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मिनट में बदमाशों ने दिया दो वारदातों को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 मिनट में बदमाशों ने दिया दो वारदातों को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को 50 मिनट में बाइक सवार स्नैचर्स ने अलग-अलग सेक्टरों में दो वारदातों को अंजाम दे डाला। पहली वारदात सेक्टर-30 में सुबह उस वक्त हुई जब एक महिला सैर कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो स्नैचर आए और महिला के गले से चेन खींचकर भाग निकले। वहीं, दूसरी वारदात सेक्टर-47 में पैदल जा रही महिला के साथ हुई। बाइक सवार दो स्नैचर्स ने महिला का पर्स झपट लिया और भाग निकले। पुलिस दोनों ही मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्नैचर्स को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 30ए में बीएसएनएल के एसडीओ की पत्नी प्रेमलता शनिवार सुबह सैर करने निकली थीं। वह जब मकान नंबर 234 के सामने पहुंचीं तभी अचानक बाइक सवार दो स्नैचर्स आए और उनकी चेन छीनने लगे। प्रेमलता ने एक स्नैचर का हाथ पकड़ कर उसे रोकने और चिल्लाकर लोगों को बुलाने की कोशिश की लेकिन बदमाश उनका हाथ झटककर भाग निकले।
वहीं, सेक्टर-47 में सुबह लगभग सवा सात बजे जब एक महिला पैदल जा रही थी तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनका पर्स छीनकर भाग गए। महिला के अनुसार, पर्स में मोबाइल, जरूरी दस्तावेज व कुछ रुपये थे। पुलिस का दावा है कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।