फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दस साल पहले बेटी गायब, अब बेटा हुआ लापता

दस साल पहले बेटी गायब, अब बेटा हुआ लापता

Thu, 27 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दस साल पहले बेटी गायब, अब बेटा हुआ लापता
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में दस पहले 4 साल की बेटी गायब हो गई थी, और अब उसी परिवार का बेटा लापता हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन जब नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बीते 23 जून शाम की है। मूलरूप से बिहार के मधुबन के रहने वाले लापता धीरेंद्र पंडित (16) के पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह हल्लोमाजरा स्थित मकान नंबर (331/9) में पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। वह मजदूरी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा जितेंद्र 10वीं कक्षा का छात्र है, जबकि धीरेंद्र 6 छठी में पढ़ता है। 23 जून की शाम धीरेंद्र घर से मार्केट की ओर गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश शुरू कर रिश्तेदारों के घर भी गए, लेकिन धीरेंद्र का कुछ नहीं पता चल सका। धीरेंद्र बोल सुन नहीं सकता। सुरेंद्र का कहना है कि अप्रैल वर्ष 2009 में उनकी छोटी बेटी ज्योति (4) घर के बाहर से खेलते खेलते लापता हो गई थी और अब उनका बेटा लापता हो गया है। घटना के बाद से ही पुलिस ने शहर के अलग अलग थानों में लापता धीरेंद्र की फोटो भेजकर तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed