फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic Policeman was sleeping in ac rooms during duty at chandigarh

चंडीगढ़ः ड्यूटी के समय हिमाचल भवन में एसी कमरे में सो रहे थे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, मच गया हड़कंप

Fri, 21 Jun 2019 10:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic Policeman was sleeping in ac rooms during duty at chandigarh
कमरे में सोते मिले ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को देश में काफी चुस्त और फुर्तीला माना जाता है। लेकिन यहां माजरा कुछ और है। वीरवार को इनकी पोल खुल गई। दरअसल हुआ यूं कि सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में कई ट्रैफिक पुलिसकर्मी वर्दी पहने एसी कमरे में आराम फरमा रहे थे। पुलिसकर्मियों के पास अचानक मीडियाकर्मी कैमरा लेकर पहुंच गए तो इनमें अफरा तफरी मच गई। कुछ पुलिस वाले मुंह छिपाते नजर आए तो कुछ बाथरूम में छिपकर कैमरे से बचते दिखाई दिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस की अधिकारियों की मानें तो वह वीडियो की जांच कर रहे हैं। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि वर्दी पहने चादर ओढ़कर सोए यह पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी थे या ऑफ ड्यूटी। जानकारों की मानें तो अगर यह पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी आराम फरमा रहे थे तो इन पर कड़ी कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन


उधर, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को देखकर शहरवासी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह बात हैरान करने वाली है कि स्मार्ट पुलिस कहीं जाने वाली चंडीगढ़ पुलिस अगर ड्यूटी छोड़ सो रहे थे तो ऐसे में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कौन रोक लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी है या नहीं यह जांच का विषय है। मामले की जांच की जा रही है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed