फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंचकूला पिंजौर मार्ग पर सूरजपुर पुल के नीचे 4 माह का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

पंचकूला पिंजौर मार्ग पर सूरजपुर पुल के नीचे 4 माह का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

Thu, 13 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला पिंजौर मार्ग पर सूरजपुर पुल के नीचे 4 माह का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
पिंजौर। पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरजपुर के समीप पुल के नीचे करीब 4 माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को अखबार में लपेटा हुआ था जिसे वहां पुल के नीचे खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले देखा। पुल के समीप रह रही महिला ने बताया कि अकसर लोगों द्वारा पुल के ऊपर से पूजा आदि का सामान नदी में फेंका जाता है। इनमें पैसे आदि भी होते हैं। बुधवार की सुबह भी पुल के नीचे खेलते हुए बच्चों ने देखा कि वहां पॉलिथीन पड़ा हुआ है जिसके अंदर अखबार में कुछ लिपटा हुआ है। बच्चों ने पैसे के लालच में जब अखबार को खोला तो उसमें भ्रूण लिपटा हुआ मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सूरजपुर पुल के नीचे एक करीब 4 माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर कालका सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे पंचकूला सेक्टर 6 के अस्पताल ले जाया गया। भ्रूण नर या मादा था या कितने महीने का था इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed