{"_id":"5cfd655dbdec22075e0784e5","slug":"15601104215-panchkula-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में पाइप लगाते समय मालिक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज एक स्थित गुरुद्वारे के सामने एक मिठाई की दुकान में सिलिंडर में रेगुलेटर बदलते समय अचानक आग लग गई। इससे वहां के मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से मालिक झुलस गया। दुकान में काम कर रहे अन्य लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। हालांकि मौके पर दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद दुकान मालिक अमित को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। जहां पर औपचारिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन
घटना के वक्त अमित समोसे बना रहा था कि अचानक सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। वह रेगुलेटर दूसरे सिलिंडर में लगाने लगा। इस दौरान अचानक सिलिंडर में आग भड़क उठी जिससे वह झुलस गया। गनीमत रही कि इस आग से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय वहां पर कई सिलिंडर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।