फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब चंडीगढ़ में चेन स्नैचरों को मिलेगी 10 साल की सजा

अब चंडीगढ़ में चेन स्नैचरों को मिलेगी 10 साल की सजा

Tue, 04 Jun 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ में चेन स्नैचरों को मिलेगी 10 साल की सजा
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में स्नैचिंग करने वालों को अब 10 साल की सजा होगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने इस कानून पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ ऐसा प्रावधान करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जहां पर चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधियों पर 10 साल की सजा का प्रावधान लागू कर दिया गया है। यही वजह है कि अब शहर में चेन स्नैचिंग करने वाले अपराधी कानून के लंबे हाथों से बच नहीं पाएंगे। इसको लेकर एमएचए की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब चेन स्नैचिंग करने वालों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने 2013-2014 में चेन स्नैचिंग को लेकर दस साल की सजा का एक्ट बनाया था। इस एक्ट को चंडीगढ़ में लागू कराने का प्रस्ताव यूटी प्रशासन की ओर से भेजा गया था। यूटी प्रशासन के अनुरोध पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने हरियाणा के स्नैचिंग विरोधी कानून का यूटी में भी विस्तार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 मई को गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इसके तहत हरियाणा के एंटी स्नैचिंग कानून का विस्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पहला राज्य जहां स्नैचिंग के लिए 10 साल की कैद का प्रावधान
हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने स्नैचिंग जैसे अपराध के लिए 10 साल तक की कैद का प्रावधान किया था। इसके अलावा 25 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। यहां स्नैचिंग मामलों की सुनवाई अब न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की बजाय सेशन कोर्ट में की जाती है।


केस- एक
- 2 जून को सेक्टर 32 में कुछ महीने पहले रहने आई 75 साल की बुजुर्ग दीरावती की गर्दन पर चाकू रखकर झपटमार उनकी सोने की चेन छीन ले गए।
केस- दो
- 29 मई को दिनदहाड़े सेक्टर 40 डी मार्केट में एक टीचर से बाइक सवार पर्स झपटने का मामला सामने आया।
केस- तीन
- 31 मई को सेक्टर 40डी में एक महिला से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।

कोट्स
एमएचए की ओर से हरियाणा की तर्ज पर एंटी चेन स्नैचिंग एक्ट की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस कानून से झपटमारों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। अपराधियों में कानून का खौफ कायम करने के लिए यह बड़ा कदम है।
-अरुण कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम

एमएचए की ओर से नोटिफिकेशन एंटी चेन स्नैचिंग एक्ट की नोटिफिकेशन हो चुकी है। लेकिन अभी तक मेरे पास कोई लिखित में गजट नहीं आया है।
- नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed