फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्राइवेट कंपनी को फायदा दिलाने के मामले में सीबीआई ने डिप्टी चीफ लेबर समेत अन्य को पकड़ा

प्राइवेट कंपनी को फायदा दिलाने के मामले में सीबीआई ने डिप्टी चीफ लेबर समेत अन्य को पकड़ा

Sat, 01 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी को फायदा दिलाने के मामले में सीबीआई ने डिप्टी चीफ लेबर समेत अन्य को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बठिंडा की प्राइवेट फर्म के खामियाें की सही रिपोर्ट और एनओसी क्लियर कराने के एवज में 1.3 लाख रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इंप्लायमेंट कार्यालय के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर व इंफोर्समेंट लेबर अफसर समेत बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेश चंद्र शर्मा, (डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर) विवेक नाइक (इंफोर्समेंट लेबर अफसर), गुरमीत सिद्धू, (बिचौलिया), मुनीष गर्ग, (बिचौलिया) और अखंड राज सिंह (कंपनी कर्मचारी) के रूप में हुई है। सीबीआई ने शुक्रवार को आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में पेश कर पांच पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।

सूत्रों अनुसार, सीबीआई को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इंप्लायमेंट कार्यालय के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर महेश चंद शर्मा और लेबर इंफोर्समेंट अफसर विवेक नाइक कुछ प्राइवेट लोगों के साथ मिलकर बठिंडा स्थित निजी कंपनियों से लेबर लॉ और ईपीएफ को लेकर उनसे महीने के हिसाब से पैसे लेते हैं। सूचना पर सीबीआई ने जाल बिछाकर मामले में लेबर अधिकारियों समेत कुल पांच लोगों को पंचकूला के सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया। बीते 8 मई को विवेक नाइक ने बठिंडा स्थित नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान कंपनी के दस्तावेजों में कुछ खामियां पाई गईं। कंपनी के कर्मचारी अखंड राज ने बिचौलिया गुरमीत को कहा कि वह प्रतिमाह के हिसाब से रुपये देता है, तो विवेक उससे क्यों कह रहा है कि उसे अलग से आकर मिले। इसके बाद गुरमीत ने विवेक से बात करते हुए कहा कि जल्द ही इकट्ठा हुए रुपये के साथ उससे मिलेगा। बीते 30 मई को बिचौलिया गुरमीत, मनीष एक अन्य व्यक्ति के साथ पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित एक होटल में विवेक से मिलने पहुंचा। इस दौरान गुरमीत ने जेब से रुपये का पैकेट विवेक को पकड़ा दिया। जैसे ही विवेक ने रुपये अपनी जेब में रखे सीबीआई ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की पूछताछ में सामने आया कि यह रिश्वत के 1.30 लाख रुपये उसके डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर महेश चंद शर्मा को जाने हैं। सीबीआई के कहने पर महेश को कॉल कि गई तो उन दोनों की बीच रिश्वत की रकम को लेकर हुई बातचीत में महेश की भूमिका सामने आई। इसके बाद सीबीआई ने डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर व इंफोर्समेंट लेबर अफसर महेश चंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed