फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कंपार्टमेंट आने से आहत बारहवीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

कंपार्टमेंट आने से आहत बारहवीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कंपार्टमेंट आने से आहत बारहवीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान
पिंजौर। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम में कंपार्टमेंट आने से आहत छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना नगर निगम जोन पिंजौर के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाली रेलवे कालोनी सूरजपुर की है। मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि महक गांव रज्जीपुर स्थिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कामर्स संकाय की छात्रा थी।
विज्ञापन

बुधवार को उसका बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया। इसमें एक सब्जेक्ट में फेल होने के कारण उसकी कंपार्टमेंट आ गई। कंपार्टमेंट आने से आहत महक परेशान हो गई। वीरवार सुबह महक के माता-पिता अपने काम पर चले गए और घर पर महक और उसकी छोटी बहन रह गए। परिजनों ने बताया कि महक की छोटी बहन किसी काम से पड़ोस में चली गई। जब कुछ समय बाद वह वापस आई तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके काफी शोर मचाने के बाद भी जब महक ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो वह पड़ोसियों का बुलाकर लाई। पड़ोसियों ने कोशिश करके जब दरवाजा खोला तो अंदर महक चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने जब उसे उतारा तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। महक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को कालका के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed