{"_id":"5cddc737bdec2207532a5e0e","slug":"155803838410-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों ने सरहेराह युवती को अगवा करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार युवकों ने सरहेराह युवती को अगवा करने का किया प्रयास
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10,11 के चौक के समीप वीरवार की शाम करीब 4 बजे बाइक और एक्टिवा सवार चार युवकों ने एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ कर डाली। यहां तक कि उनमें से दो बेखौफ मनचलों ने युवती को गोद में उठा लिया। फिर उन्होंने युवती को बाइक पर बैठे युवक के पीछे बैठाने का प्रयास किया। युवती आरोपियों का विरोध करती रही, लेकिन उनमें कानून का कोई डर नजर नहीं आया।
घटनास्थल के समीप से पंचकूला निवासी शोभा कार में सवार होकर जा रही थीं। वे युवकों को बीच सड़क युवती से छेड़छाड़ और उसे अगवा करने का प्रयास करता देख रुक गईं। उसी दौरान शोर सुनकर कुछ अन्य राहगीर भी मौके पर जुट गए। शोभा ने युवकों से पूछा कि वे युवती से छेड़छाड़ और उसे तंग क्यों कर रहे हैं। यह सुनते ही बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में फरार हो गया। इसके बाद शोभा ने मौके पर मौजूद अन्य तीन युवकों से पूछताछ की। लेकिन मुसीबत में पड़ने का पता लगते ही तीनों युवक भी एक्टिवा से फरार हो गए। मौके पर युवती का चेहरा लाल पड़ा था। शोभा ने युवती से बातचीत की तो उसने बताया कि फरार हुए युवक उसके मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।
शोभा ने वारदात की सूचना पहले इमरजेंसी नंबर-112 पर देनी चाही। लेकिन संपर्क नहीं होने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-100 पर फोन कर युवकों द्वारा युवती से छेड़छाड़ और उसे अगवा करने के प्रयास की सूचना दी। काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शोभा ने फिर से पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। हैरत की बात यह है कि पीसीआर कर्मियों ने शोभा से कहा कि वे स्वयं ही युवती को थाने ले जाएं। शोभा ने कहा कि पुलिस के उदासीन रवैए से स्पष्ट होता है कि पंचकूला पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मनचले युवती को नुकसान पहुंचाने में कामयाब हो जाते तो पुलिस कार्रवाई का मतलब भी क्या रह जाता।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने लौटाए प्रत्यक्षदर्शी, देर रात तक जांच का हवाला
युवती सहित और कुछ अन्य प्रत्यक्षदर्शी लोग सेक्टर-5 के महिला पुलिस थाने पहुंचे। शोभा ने बताया कि पुलिस शुरुआत से ही मामले में टाल मटोल करने लगी। उन्होंने बताया कि थाने के प्रभारी अजीत सिंह ने उन्हें बाहर बैठा दिया, जबकि वे प्रत्यक्षदर्शी थीं। पुलिस ने युवती से अकेले में पूछताछ की। शोभा ने इसका विरोध भी किया तो पुलिस ने उन्हें कहा कि वह युवती की पारिवारिक सदस्य नहीं है। इसके बाद थाना पुलिस देर रात तक मामले की जांच का हवाला देने में जुटी रही। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मौके पर गवाह बनने के बावजूद आरोपी युवकों पर कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी अजीत सिंह ने केवल जांच जारी होने की बात कही।