फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटियों का हत्यारोपी पिता एक दिन के रिमांड पर

बेटियों का हत्यारोपी पिता एक दिन के रिमांड पर

Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
बेटियों का हत्यारोपी पिता एक दिन के रिमांड पर
पंचकूला। पिंजौर-नालागढ़ रोड स्थित गांव गोरखनाथ में बीते बुधवार को दो बेटियों की हत्या के आरोपी सौतेले पिता हबीब शाह को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने वारदात के समय पहने हत्यारोपी के कपड़ों की बरामदगी और उससे विस्तृत पूछताछ के लिए उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि हत्यारोपी हबीब ने छोटी बेटी से छेड़छाड़ की थी। पिता की करतूत का पता लगने पर दोनों बड़ी बहनों से हबीब का झगड़ा हुआ था। इसी कारण वह बुधवार सुबह सात बजे छोटी बेटी शिफा (18) और बड़ी बेटी आशिया (22) की गर्दन, छाती, हाथ व अन्य शारीरिक हिस्सों पर चाकू से वारकर उनकी हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी हबीब को देर शाम को गिरफ्तार किया था। हत्यारोपी ने वारदात को महज 10 मिनट में अंजाम दिया था। वारदात के समय उसकी पत्नी घर से दुकान पर तंबाकू लेने गई थी। फिलहाल पुलिस हबीब शाह से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


कंपनी में काम करने वाली बेटियों पर करता था शक
पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि सौतेला पिता हबीब शाह बद्दी स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली दोनों बेटियों पर शक करता था। इसी कारण उन्हें ताने भी देता था। हत्यारोपी की नजर उसकी छोटी बेटी पर थी। यही कारण था कि बीती 13 मई को जब उसकी पत्नी गांव थी और छोटी बेटी घर पर अकेली तो उसने उससे छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में किशोरी ने अपनी दोनों बड़ी बहनों को बताया था।
विज्ञापन


बच्चों की परवरिश को की दूसरी शादी
आशिया और शिफा की मां ने पहले पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश और सहारे के लिए करीब 12 साल पूर्व हबीब शाह से शादी की थी। लेकिन अब न तो उनके पास उनकी दो बेटियां रहीं और जिसे सहारा समझा था उसी ने उनका परिवार छीन लिया। करीब 23 साल पूर्व महिला की शादी मोमीन नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के करीब दस साल बाद वर्ष 2006 में मोमीन की बीमारी से मौत हो गई थी। महिला को मोमीन से पांच बच्चे, तीन बेटियां और दो बेटे हुए। बच्चों की परवरिश के लिए ही उन्होंने हबीब शाह से 2007 में शादी की। करीब 9 साल तक महिला बच्चों व हबीब शाह समेत उसके गांव भाखरनगर में रही। वे तीन साल पूर्व कामकाज को गांव गोरखनाथ आकर किराए पर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed