फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर मामले की जांच के लिए चार दिन का रिमांड मांगा। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेेज दिया। पुलिस आरोपी से पैसे के लेन-देन और धोखाधड़ी के सभी पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा विस में क्लर्क भर्ती के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक एएसआई, तीन हेड कांस्टेबल समेत छह लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर थाना पुलिस ने डीसीपी के आदेश पर आठ माह बाद केस दर्ज किया था। पीड़ित जोगिंद्र सिंह निवासी रामगढ़, पंचकूला की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से जींद निवासी जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि एएसआई चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह गुज्जर, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह, राजपाल प्रेमी और एक अन्य आरोपी आनंद कुमार है। छह आरोपियों ने 12 लाख रुपये की रकम हरियाणा विधानसभा में जोगिंद्र सिंह के दोनों बेटों को क्लर्क के पद पर भर्ती कराने के नाम पर ली थी। शिकायत में बताया कि 5 मई 2016 को हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गुर्जर को पंचकूला मोरनी टी प्वाइंट पर यह पैसे दिए थे। इसके बदले हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह गुर्जर ने भरोसा दिलाने के लिए जोगिंद्र सिंह को चेक दिए थे। जोगिंद्र सिंह ने काम नहीं होने के बाद पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने पैसे वापस नहीं दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एग्जाम देने के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। उन्होंने डीसीपी से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पैसे वापस दिलवाए जाएं। कई बार मांग करने के बाद भी चारों आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तो एक अगस्त 2018 को जोगिंद्र सिंह ने डीसीपी को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड के टूर पर गए थे आरोपी
हरियाणा विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर एएसआई चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गुर्जर, जसविंद्र गुर्जर और आरोपी आनंद कुमार 20 अगस्त 2016 को थाईलैंड में एक सप्ताह के टूर पर गए थे। उन्होंने पैसे लेने के बाद यह टूर बनाया था।


पीड़ित ने डीसीपी से लगाई थी गुहार
पीड़ित ने बताया कि पैसे नहीं मिलने पर डीसीपी कमलदीप गोयल से गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने जांच कर केस दर्ज किया था। इस बाबत आरोपियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन इन सभी के नंबर बंद आए हैं।

पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अभी तक एक आरोपी गिरफ्तार किया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार का रकम की रिकवरी करेगी।
- नवीन कुमार, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed