फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डीजीपी ने दिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का जांच के आदेश

डीजीपी ने दिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का जांच के आदेश

Sun, 14 Apr 2019 01:14 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी ने दिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का जांच के आदेश
पंचकूला। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी की पिटाई के वीडियो के मामले में मनसा देवी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने वीडियो देखने के बाद उच्चाधिकारियों को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस के कई आलाधिकारी मामले की जांच के लिए माता मनसा देवी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने कई दुकानदारों से बातचीत की और उनके बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस को दिए बयानों में कई दुकानदारों ने स्वीकार किया कि यह वीडियो माता मनसा देवी का है। इस तरह के हालात में खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है। इस बार मामला छेड़छाड़ का है। मामले में कितनी सच्चाई है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन यह मामला बीते शुक्रवार और शनिवार को पूरा दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

वीडियो में दो युवक खाकी वर्दीधारी पुलिस जवान को थप्पड़ जड़ते साफ नजर आ रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं कि इस तरह से छेड़छाड़ की हरकत करेगा। यह कहते हुए युवक पुलिस वाले को लगातार पीट रहे हैं। हालांकि वह बचने के लिए इधर-उधर भाग भी रहा है, लेकिन युवक उसे अपनी गिरफ्त से बाहर नहीं जाने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ यह भी लिखा है कि यह घटना माता मनसा देवी मंदिर की है। जैसे ही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस अधिकारियों को लगी वह हरकत में आ गए। मनसा देवी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो मनसा देवी के होने की बात सामने आई है। दुकानदारों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि मामले में अभी तक लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराएगा तो पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed