फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गाड़ी को टक्कर मार कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी को टक्कर मार कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी को टक्कर मार कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार
गाड़ी लूट की वारदात में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के पास जबरन पिकअप गाड़ी को टक्कर मारकर लूट करने के मामले में तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात दबिश देकर आरोपी गुरदीप निवासी राजीव कालोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पकड़े गए दो आरोपियों विजयपाल और सन्नी उर्फ काका को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के पास जबरन पिकअप गाड़ी को टक्कर मारकर लूट की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने नाकेबंदी कर दो आरोपियों को बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सेक्टर-16 चौकी प्रभारी बलदेव सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस दबिश दे रही है। इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed