{"_id":"5c9bdaafbdec2214516f4f7b","slug":"155371801812-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च की रात आरोपी गाड़ी से टक्कर लगने के कारण हुई व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मार्च की रात आरोपी गाड़ी से टक्कर लगने के कारण हुई व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति को टक्कर मारकर भागने वाला कार चालक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में किया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने एक्सीडेंट के एक मामले में वांछित आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी सेक्टर-25 पंचकूला के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
बीते तीन मार्च को सुन्दर लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-12 स्थित रैला गांव में रहता है। ढ़कोली में अपना निजी काम करता है। उसने बताया कि दो मार्च की रात वह और संजय कुमार ढकोली से काम करके ऑटो से वापिस अपने घर आ रहे थे। ऑटो चालक ने उन्हें सेक्टर-12 व 12ए की डिवाइडिंग रोड पर उतार दिया क्योंकि उसने आगे पुराने पंचकूला की ओर जाना था। जब वह वहां से करीब 100 मीटर आगे चले थे तभी पीछे से एक तेजरफ्तार कार चालक लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने संजय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। जिसके बाद गाड़ी चालक रूका और घायल संजय को देखकर भाग गया। सुंदर लाल ने बताया कि जब गाड़ी चालक रुका तो उसने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। जिसके बाद वह संजय को ऑटो से सेक्टर-छह स्थित सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया था।