{"_id":"5c914e66bdec22145a0ea2a5","slug":"15530267496-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में हुड़दंग मचाया तो जाएंगे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली में हुड़दंग मचाया तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
होली में हुड़दंग मचाया तो जाएंगे जेल
- पुलिस जवानों की छुट्टी कर दी गई है कैंसिल, शहर में लगेंगे 17 नाके
- शहर में पुलिस कंट्रेल रूम में लगे कैमरे से रखी जा रही है शहर में नजर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ‘बुरा न मानो होली है’ की आड़ में सार्वजनिक जगहों पर अगर हुड़दंगियों ने हुड़दंग मचाया तो वे सावधान हो जाएं। अगर आपके हुड़दंग से किसी को बुरा लगा तो जेल या जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। पंचकूला पुलिस ने होली के मद्देनजर शांति सौहार्द बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिए कमर कस ली है।
पंचकूला पुलिस के जवानों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। सभी 500 जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं पुलिस की ओर से शहर में 17 जगह नाके लगाए जाएंगे। शहर के पुलिस कंट्रोल रूम से कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं शहर के सेक्टरों में पुलिस की ओर से गश्त भी जारी रहेगी। कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद पुलिस के सामने चुनौती है कि होली के त्योहार में कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी थानों के थाना प्रभारी, एसीपी के साथ डीसीपी ने मीटिंग की है। होली के हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर किसी ने गाड़ी या किसी पर अंडे फेंकें तो उसे जेल भेजा जाएगा। पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। अगर किसी प्रकार की खामियां सामने आएगी तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। शहर के सभी मार्केटों में भी पीसीआर गश्त पर रहेगी। वहीं कालका, पिंजौर सहित सभी जगह पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने के लिए भी पुलिस बल तैनात रहेंगे।