{"_id":"5c84191dbdec2213fb2cb6b2","slug":"155216114617-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर की महिला से की सोलह लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर की महिला से की सोलह लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा भेजने के नाम पर की महिला से 16 लाख की धोखाधड़ी
- अकाउंट में पैसे भेजने के बाद भी नहीं मिला महिला को कनाडा का वीजा
- आरोपी कंपनी के सीईओ कुनाल राठौर, रमनदीप कंग और अनुज सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज
- महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू कर तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। परिवार सहित सेक्टर-20 की एक महिला से कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कंपनी के सीईओ कुनाल राठौर, मार्केट स्पेशलिस्ट रमनदीप कंग और कंपनी के मालिक अनुज सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेक्टर-20 निवासी महिला पूनम बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कनाडा शिफ्ट होना चाहती थी। पूजा बंसल कनाडा भेजने वाली कंपनी मेटवेस्ट ग्रुप कंपनी में बतौर मार्केट स्पेशलिस्ट काम कर रही रमनदीप कंग के संपर्क में आईं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि रमनदीप कंग के कहने पर ही उसने वीजा दिलाने के नाम पर कुनाल राठौर, अनुज सिंह सेंगर के अकाउंट में 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, इसके बाद भी वीजा नहीं दिया गया। वीजा नहीं मिलने पर पीड़िता ने कंपनी के सीईओ कुनाल राठौर को फोन किया। इसके बाद पता चला कि कुनाल राठौर ने उनके नाम की गलत इमेल आईडी बनाकर वीजा के लिए अप्लाई किया था। अप्लाई करने के बाद उन्हें परमिशन नहीं मिली थी। इसके बाद भी उन्हें कनाडा भेजने के नाम पर पैसे वसूले गए थे। वहीं कंपनी अनुज सेंगर के नाम पर रजिस्टर्ड है।
बिना इजाजत फर्जी ईमेल आईडी बनाने का लगाया आरोप
पीड़िता ने 12,450 कनैडियन डॉलर ट्रांसफर किए थे। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि पीड़िता की ओर से 9 अगस्त 2017 को 9450 और 23 अगस्त 2017 को फिर 9450 कनैडियन डालर मेटवेस्ट ग्रुप के सीईओ कुनाल राठौर के पीएनबी अकाउंट नंबर में भेजे थे। 28 दिसंबर 2017 को कंपनी की ओर से पीड़िता को कनाडा एंबेसी की ओर से रिजेक्शन की मेल मिली। इस पर कुनाल राठौर ने कहा कि एप्लीकेशन में गड़बड़ी के कारण आपको कनाडा एंबेसी की रिजेक्ट मेल आई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मेरी इजाजत के बिना कुनाल राठौर ने मेरी फर्जी इमेल बनाई थी और अकाउंट में पैसा भेजने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर कनाडा जाने के नाम पर दिए थे। वह मानसिक रूप से परेशान है। उनकी जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि धोखाधड़ी करने वाली कंपनी फ्राड टेड्र और आईसीसीआरसी मेंबरशिप का नंबर रद्द कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस तीन आरोपियों पर दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जाएगी। - अजय सिसोदिया, थाना प्रभारी सेक्टर-20।