{"_id":"5c80370fbdec2214422f99cb","slug":"155190667015-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठे और जाली दस्तावेजों बनाने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठे और जाली दस्तावेजों बनाने का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी धन के गबन का केस दर्ज
- झूठे जाली दस्तावेज बनाकर कंपनियों ने किया था पैसे का गबन
- चारों कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चार फर्मों द्वारा झूठे, जाली और मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करके सरकार से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया हैं। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने फूड सप्लाई ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज किया हैं।
जानकारी के अनुसार जिला फूड सप्लाई ऑफिसर ने डीजीपी हरियाणा को दी शिकायत में बताया है कि मेसर्स स्टार एंटरप्राइज सेक्टर-14, खरड़, मोहाली पंजाब, मेसर्स विर्क कंप्यूटर हब सेक्टर-26 चंडीगढ़, मेसर्स गुरु कृपा एंटरप्राइजेज मनीमाजरा चंडीगढ़ व मेसर्स गुरु नानक एंटरप्राइजेज सेक्टर-14 खरड़ इन चारों कंपनियों द्वारा फर्जी बिलों के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी, दस्तावेजों के फर्जीवाडे़ और सरकार को धोखा देकर सरकारी धन की हेराफेरी करके सरकार को लाखों रुपये का नुकसान पहुुंचाया हैं। चार फर्मों ने झूठे, जाली और मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करके 2014-15 में 70 लाख रुपये से अधिक के सरकारी धन का गबन किया हैं। जिसके बाद जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान पाया गया है कि चारों फर्मों ने 2015-16 में भी सात लाख 83 हजार रुपये फर्जी तरीके से हड़प लिए। इसके बाद जिला फूड सप्लाई अफसर ने डीजीपी हरियाणा को शिकायत दी थी। पुलिस ने चारों कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा को सौंप दिया हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद गड़बड़ी की बात सामने आई है। अब इस मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा करेगी। कई खामियां सामने आई हैं। जांच में यह बात सामने आई है।