फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटी स्कूटी सहित गायब, दो एटीएम से निकले 39 हजार रुपये

बेटी स्कूटी सहित गायब, दो एटीएम से निकले 39 हजार रुपये

Thu, 28 Feb 2019 01:05 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
बेटी स्कूटी सहित गायब, दो एटीएम से निकले 39 हजार रुपये
बेटी स्कूटी सहित गायब, दो एटीएम से निकले 39 हजार रुपये
विज्ञापन

युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बीते 20 फरवरी को सामान लेने गई युवती स्कूटी सहित मार्केट से गायब हो गई। सेक्टर-15 निवासी सुनीता देवी की शिकायत पर स्थानीय चौकी में गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-15 की रहने वाली महिला सुनीता देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अमिषा वर्मा बीते 20 फरवरी को मार्केट घर का सामान लेने गई थी। जब वह चार घंटे तक सामान लेकर वापस नहीं आई। इस दौरान उसकी मां ने उसे फोन किया। इसके बाद उसका फोन बंद आया। इस पर युवती के परिजनों ने उसकी तलाश मार्केट और रिश्तेदारी में की। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका है। स्कूटी से सामान खरीदने के लिए मार्केट जाने वाली अमिषा वर्मा के पास तीन एटीएम थे। तीनों एटीएम से 39 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही युवती की तलाश की जाएगी। मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed